फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मटर की बुआई शुरू, सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मिलेगा बीज

Mon, 31 Mar 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल घाटी के सभी बिक्री केंद्रों में मिलेगा हिम पालम और गोल्डी मटर का बीज
विज्ञापन

किसानों को अनुदान पर 40 रुपये प्रतिकिलो बीज उपलब्ध करवाएगा कृषि विभाग

दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल में मटर की बुआई का कार्य शुरू हो गया है। कृषि विभाग ने अपने सभी बिक्री केंद्रों में सुबह 10:00 से पांच बजे तक कर्मचारी तैनात कर दिए हैं।
विभाग के बिक्री केंद्रों में हिम पालम और गोल्डी मटर का बीज उपलब्ध है। सब्सिडी सहित 40 रुपये प्रतिकिलो किसानों को मटर का बीज दिया जाएगा। कृषि विभाग ने बिक्री केंद्र केलांग, शांशा, उदयपुर, गोंधला, सिस्सू और गैमूर में अपने कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी हैं। किसान सोमवार से शनिवार तक सुबह 10:00 से पांच बजे तक बीज ले सकते हैं। लाहौल घाटी में कृषि विभाग ने इस सीजन के लिए किसानों के लिए 650 क्विंटल मटर बीज मंगवाया था। इसमें 550 क्विंटल मटर बीज बर्फबारी से पहले ही लाहौल पहुंचा दिए गया था। हालांकि, करीब 100 क्विंटल और बीज आना बाकी है। यह जल्द घाटी में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


घाटी के किसान कृषि विभाग से मटर बीज लेना चाहते हैं। बिक्री केंद्रों में हिम पालम और गोल्डी मटर बीज उपलब्ध है। इसमें अनुदान सहित किसानों के लिए 40 रुपये प्रतिकिलो मटर बीज दिया जाएगा। साथ ही ब्रिकी केंद्र में कीटनाशक दवाइयां भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

- मुंशी राम ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी


कम होती जा रही मांग
एक समय लाहौल घाटी में 2300 क्विंटल से अधिक मटर बीज कृषि विभाग के बिक्री केंद्रों में उपलब्ध होता था, लेकिन अब किसानों का रुझान मटर और आलू की खेती में कम और सब्जियों के उत्पादन की ओर ज्यादा है। लिहाजा, अब किसानों के मांग अनुसार ही मटर बीज की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें