फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर कचरे की समस्या का करें समाधान : गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग में एसडीएम ने की विकासात्मक कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। उपमंडल करसोग में होने वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए एसडीएम करसोग गौरव महाजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की।
एसडीएम ने कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर गति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण पूरा किया जाना चाहिए ताकि आमजन को शीघ्र इनका लाभ मिल सके। स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए नगर पंचायत करसोग क्षेत्र और सभी ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर कचरे की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत करसोग में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी करसोग और चुराग को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में आने वाली ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाकर कचरे की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें