मंडी के भ्यूली वार्ड में एक मकान में चोरी करने के लिए प्रवेश करता चोर। स्रोत सीसीटीवी
मंडी। नगर निगम के वार्ड पड्डल के भ्यूली में एक घर की दूसरी मंजिल पर लगाई सोलर लाइट की बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। इसमें एक आरोपी सोलर लाइट की बैटरी को उठाकर बाहर ले जा रहा है। मकान मालिक राधा वल्लभ शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना शनिवार रात दो बजे की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह मामले की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाएंगे।
उधर द्रंग क्षेत्र की महिला का एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोपी भी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। थाना प्रभारी सदर देशराज ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस गंभीर है। जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। संवाद