पधर क्षेत्र के बरोट स्थित फुलाधार में वन मित्रों को पुरस्कृत करते दिल्ली के सॉइल थंपर् राइडर ग
- फोटो : करौंदीकला के गंगापुर कला गांव में रोते-बिलखते परिजन।
पधर (मंडी)। दिल्ली के सॉइल थंपर्स राइडर ग्रुप ने पधर क्षेत्र के बरोट स्थित फुलाधार में वन मित्रों का स्वागत कर उन्हें पहाड़ी राइडिंग में सुरक्षा एवं जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही वन मित्रों की समस्याओं को जाना। राइडर ग्रुप के लाइव, राइड, रिस्पेक्ट अभियान के तहत 21 बाइकर्स ने वन विभाग के वन मित्रों से गर्मजोशी से भेंट की।
ग्रुप में सेवानिवृत्त कारगिल सैनिक अधिकारी, इंजीनियर, बड़ी-बड़ी कंपनियों के मालिक, उच्च पदस्थ अधिकारी-कर्मी और बिजनेसमैन शामिल रहे। टीम में एक 60 वर्षीय सदस्य भी शामिल है। उन्होंने शनिवार को दिल्ली से पूर्ण सुरक्षा उपकरणों के साथ मात्र 9 घंटों में बरोट पहुंचकर सभी को हैरान किया। वन मंडल जोगिंद्रनगर और रेंज कार्यालय उरला के कार्यवाहक डिप्टी रेंजर राजकुमार और अन्य कर्मियों ने सभी राइडर्स का पारंपरिक स्वागत किया। संवाद