फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवी चंद्रमोहन ने निकाली विजय रैली

विज्ञापन
सरकाघाट में समर्थकों के साथ विजय रैली निकालते चंद्रमोहन। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। जिला परिषद वार्ड थौना से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा ने शनिवार को भदरोता में विजय रैली निकाली। उन्होंने समर्थकों के साथ खुली जीप में बैठकर बैरा से लेकर सरकाघाट तक लोगों का समर्थन देने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

वह लोगों का धन्यवाद करने के लिए कई स्थानों पर कुछ देर तक रुके। इस दौरान वह थौना, पिंगला, भद्रवाड़, रखोटा, समसोह, गौंटा, चंदैश सहित कई पंचायतों में लोगों का आभार करने पहुंचे। चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि जनता ने उन पर इतना अधिक विश्वास करके उनको अपना कर्जदार बना लिया है।
जिस उद्देश्य के लिए जनता ने उन्हें चुना है, उसे पूरा करने के लिए जीजान से मेहनत करेंगे। कहा कि इलाका भदारोता के विकास के लिए वह सरकार के समक्ष मजबूती के साथ क्षेत्र के लोगों की मांगों को रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें