फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल अस्पताल में 90 लोगों को लगाई वैक्सीन

विज्ञापन
लडभड़ोल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाते फ्रंट वॉरियर। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। सिविल अस्पताल लडभड़ोल में शनिवार को कोरोना टीका अभियान का शुभारंभ विधायक प्रकाश राणा ने किया। इस दौरान 90 फ्रंट वारियर्स को कोरोना वैक्सीन दी गई। इसमें 83 आंगनबाड़ी वर्कर और अस्पताल स्टाफ के कर्मचारी थी।
विज्ञापन

टीकाकरण की प्रक्रिया पांच चरणों में पूरी की गई। पहले लाभार्थियों की पहचान की गई। इसके बाद वेटिंग रूम में प्रवेश मिला। लाभार्थी की बारी आने पर वैक्सीनेशन रूम में टीका लगाया गया। उन्हें आधे घंटे तक निगरानी में रखा लेकिन कोई दिक्कत न आने पर उन्हें घर भेजा गया। विधायक प्रकाश राणा ने अस्पताल का जायजा भी लिया। कहा कि अस्पताल में स्टाफ की कमी को लेकर जो दिक्कतें हैं, उनका जल्द ही समाधान किया जाएगा।
बताया कि अस्पताल के लिए 108 एंबुलेंस के बारे में सीएमओ से बात की गई है। टीकाकरण अभियान के दौरान गीता, सीमा, सुनीता, डॉ. वीरेंद्र, शशि राणा, हरीश बंसल, डॉ. रोहित चौहान, डॉ. अदिति, डॉ. पुरंजय, डॉ. करन, हेल्थ सुपरवाइजर गीता ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें