फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 113 सड़कें और 369 ट्रांसफार्मर ठप

Thu, 29 Jan 2026 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
दूसरी बर्फबारी के बाद मंडी जिले की सुप्रसिद्ध पर्यटन नगरी जंजैहली। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मंडी। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बुधवार शाम 5 बजे जारी आधिकारिक स्थिति रिपोर्ट के अनुसार जिले के विभिन्न हिस्सों में सड़क, बिजली और पेयजल सेवाएं अब भी बाधित हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग बहाली कार्यों में जुटे हुए हैं लेकिन मौसम के कारण चुनौतियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार मंडी जिले में कुल 113 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनमें राष्ट्रीय और राज्य मार्ग प्रभावित नहीं हैं जबकि 6 मुख्य जिला मार्ग और 107 ग्रामीण सड़कें बंद पड़ी हैं। सबसे अधिक असर सराज, सुंदरनगर और थलौट उपमंडल क्षेत्रों में है।
बिजली आपूर्ति की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। जिले में कुल 369 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर (डीटीआर) ठप हैं। इनमें सबसे ज्यादा 152 ट्रांसफार्मर गोहर क्षेत्र में, 112 थलौट, 34 सुंदरनगर, 31 जोगिंद्रनगर, 26 करसोग और 11 धर्मपुर क्षेत्र में बाधित बताए गए हैं। इससे कई इलाकों में अंधेरा छाया हुआ है।
विज्ञापन

बर्फबारी व बारिश से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। जिले की कुल 64 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं, जिनमें सुंदरनगर में 6, बग्गी में 7, पधर में 37 और करसोग क्षेत्र में 14 योजनाएं शामिल हैं। कई क्षेत्रों में लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मशीनरी और फील्ड स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है। अवरुद्ध सड़कों को खोलने, बिजली आपूर्ति बहाल करने और जल योजनाओं को दुरुस्त करने का काम धरातल पर युद्ध स्तर पर चल रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन से संपर्क करें।

दूसरी बर्फबारी के बाद मंडी जिले की सुप्रसिद्ध पर्यटन नगरी जंजैहली। स्रोत: जागरूक पाठक- फोटो : सांकेतिक

दूसरी बर्फबारी के बाद मंडी जिले की सुप्रसिद्ध पर्यटन नगरी जंजैहली। स्रोत: जागरूक पाठक- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें