फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराज और नाचन में ताजा हिमपात

विज्ञापन
गाड़ागुशैणी में हुई ताजा बर्फबारी - फोटो : Mandi
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। सराज और नाचन के इलाकों पर बुधवार को बर्फबारी का क्रम जारी रहा। कमरुनाग, शिकारी देवी समेत नाचन और सराज की पहाड़ियों पर ताजा हिमपाल हुआ है। मंगलवार सुबह से जारी हिमपात के चलते क्षेत्र में दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नाचन और सराज क्षेत्र में बर्फबारी के चलते कई और मार्ग बाधित हो गए और इसके कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। सराज क्षेत्र के शैटाधार, कल्हणी, च्यूणी चेत, छतरी, शिकारी, नाचन के कमरूनाम, देवीदहड़, दोफा, रोहाड़ा, पंडार, चौकी में बुधवार को भारी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से अभी तक दूरसंचार व पेयजल आपूर्ति ठप होने की सूचना नहीं है, जबकि अधिकांश भागों में बिजली न होने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि पर्यटकों व श्रद्धालुओं को पहाड़ों पर स्थित पर्यटन स्थलों, मंदिरों में जाने पर रोक लगा दी गई है। किसानों-बागवानों में पर्याप्त बर्फबारी और बारिश से खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें