कुछ मुख्य मार्ग खोले भी गए हैं, लेकिन अभी भी कई ग्रामीण सड़कें बंद पड़ी हैं। सड़क संपर्क बाधित होने के कारण लोगों को दैनिक जीवनयापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बीमार अथवा आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना चुनौती बन गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से क्षेत्र की सभी सड़कों को जल्द बहाल करने की मांग की है।वहीं, नौजवान सभा तथा किसान सभा से जुड़े महेंद्र राणा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सराज क्षेत्र की सभी बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जाए।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। सड़क बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। -बिचित्र सिंह, एसडीएम बालीचौकी