फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एचआरटीसी बस में अचानक उठा धुआं, सहम गए यात्री

विज्ञापन
बलद्वाड़ा से सुंदरनगर जा रही एचआरटीसी बस से निकलता धुंआ। स्त्रोत- वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा से सुंदरनगर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) सुंदरनगर डिपो की बस में सोमवार दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे अचानक धुआं उठने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस बलद्वाड़ा से सुंदरनगर वाया लेदा-खलयाणा जा रही थी।
विज्ञापन

एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार खलयाणा के पास पहुंचते ही बस के टर्बो में खराबी आ गई। इस कारण इंजन ऑयल बाहर गिर गया और बस से धुआं निकलने लगा। स्थिति को देखते हुए चालक और परिचालक ने तुरंत सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बस में घटना के समय करीब 22 से 23 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई और न ही बस को कोई बड़ा नुकसान हुआ।
सुंदरनगर बस डिपो की करीब 12 बसों के इंजन पहले ही खराब पड़े हैं। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। उधर, सुंदरनगर डिपो के अड्डा प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि बस के टर्बो में तकनीकी खराबी आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें