फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट में एसएमओ ने लगाई पहले कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल सरकाघाट में वैक्सीन लगवाने के लिए जुटे कोरोना वॉरियर्स। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में शुक्रवार को 95 चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ और फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई। नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी. डॉ पीएल वर्मा ने बताया कि वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन

यह प्रक्रिया शाम के चार बजे तक चली। इस मौके पर डॉक्टरों, नर्सों, हेल्थ वर्कर, आशा वर्कर, फार्मासिस्ट और अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया गया। सबसे पहले टीका एसएमओ पन्ना लाल वर्मा ने स्वयं लगाया।
इस दौरान जिनको भी टीका लगाया गया, उनको आधा घंटा डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। इस दौरान किसी को भी कोई परेशानी नहीं हुई। सभी ने कहा कि यह टीका कोरोना को खत्म करेगा इसलिए सभी के लिए यह लगाना बहुत जरूरी है। इस मौके पर डॉ. शर्मा, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. अजय, डॉ. आशीष, डॉ. भूपेंद्र सहित अन्य लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें