फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांबला में मतदान केंद्र से बिना वोट दिए निराश लौटे दर्जनों लोग

विज्ञापन
सरकाघाट में बिना वोट डाले निराश होकर घर लौटते भांबला के मतदाता। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। मतदान करने के लिए पैदल ही बूथों तक पहुंचे मतदाताओं को तब निराशा हुई जब उन्हें बिना वोट दिए ही घर लौटना पड़ा। वोटर सूची में नाम न होने के चलते उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। विकास खंड गोपालपुर की अधिकतर पंचायतों में मतदाता सूचियों में खामियां पाई गई हैं।
विज्ञापन

भांबला पंचायत के ही दर्जनों लोग बिना मतदान के घर लौटे। इनमें अधिकतर युवा शामिल थे। इनका कहना था कि उनके नाम मतदाता सूची में नहीं थे। भांबला वासियों सम्मी कुमार, रीना देवी, नीलम कुमारी, ज्योति, प्रियंका, कनिका, मनीश, प्रिया, अनूप, बंटी, नरेश, दिशांत, मनीश, नीलम सहित कई लोगों ने कहा कि वे मतदान के लिए आए थे, लेकिन सूची में नाम न होने से वोट नहीं दे सके।
एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल ने कहा कि मतदाता सूचियों में नाम अपडेट करने के लिए लोगों को पहले कई बार सूचित किया था। लोगों का कहना है कि सूची से नाम किस तरह गायब हुए। पहले भी उन्होंने वोट दिया है। हैरानी की बात है कि सूची में वे नाम भी हैं जो सालों पर गुजर चुके हैं। कई मतदाताओं के दो-दो बार नाम हैं। यह बड़ी लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें