फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कन्या स्कूल की एसएमसी ने किया युक्तिकरण का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी के एसएमसी प्रधान दुर्गादास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में शिक्षा निदेशक से मिलकर युक्तिकरण का विरोध किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन अध्यापकों को इस पाठशाला से दूसरी पाठशाला में स्थानांतरित किया गया है। पाठशाला में 323 छात्राएं छठी से दसवीं कक्षा तक अंग्रेजी और हिंदी माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।
आरटीई एक्ट 2009 के अंतर्गत पाठशाला में चार कला स्नातक और चार विज्ञान स्नातकों का होना अनिवार्य है जबकि इस विद्यालय में चार स्नातक के पद ही सृजित हैं। ऐसे में तीन अध्यापकों का युक्तिकरण करने से पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें