फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसएमसी ने 400 विद्यार्थियों को निशुल्क बांटे ट्रैक सूट

विज्ञापन
विज्ञापन
11वीं में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को बांटी मुफ्त किताबें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में स्कूल प्रबंधन समिति ने एक नई पहल करते हुए स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं के लिए वर्दी के तौर पर ट्रैक सूट प्रदान किए हैं। सोमवार को विद्यालय में एसएमसी ने सभी विद्यार्थियों को ट्रैक सूट बांटे। स्कूल में इस समय करीब 400 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं, एसएमसी ने इस दौरान 11वीं के पहले तीन स्थानों पर रहने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें बांटी हैं।
विज्ञापन

एसएमसी का कहना है कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं से किसी भी प्रकार भेदभाव नहीं होना चाहिए। सभी को एक समान अवसर मिले और एक साथ शिक्षा सुविधाएं मिलनी चाहिए। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमलेश शम्मी ने बताया कि छठी से नौवीं तक के सभी बच्चों को यह ड्रेस विद्यालय की ओर से मुहैया करवाई गई है जिससे अभिभावक अपने बच्चों को सुंदर दिखने के साथ उच्चतम स्तर की शिक्षा दे सकें और बच्चों को पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कारों का भी विकास किया जा सके। इस मौके पर प्रधानाचार्य भाग सिंह ठाकुर ने एसएमसी की इस पहल की सराहना की है। कहा कि एसएमसी सक्रिय हो तो विद्यालय के साथ विद्यार्थियों का भी सर्वांगीण विकास होता है। एसएमसी के सहयोग से स्कूल को आदर्श बनाया जाएगा। वहीं, कार्यकारी उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील कुमार ने भी एसएमसी की पहल को स्वागत योग्य बताया है। कहा कि अपने स्तर पर एसएमसी कई तरह के निर्णय ले सकती है। इस तरह के निर्णय स्कूल में बदलाव लाते हैं और एक नया माहौल बनता है। अन्य स्कूलों के लिए भी प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें