फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महंगे प्लाटों से छोटे व्यापारियों ने खींचे हाथ, सड़क किनारे लगाए तंबू

Sun, 26 Mar 2023 07:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर विश्राम गृह मार्ग पर सजी जलेबी और मिठाई की दुकान में मौजूद चैहारघाटी का परिवार। संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि जोगिंद्रनगर देवता मेले में महंगे प्लाट आवंटन के चलते छोटे व्यापारियों ने हाथ खींच लिए हैं। उन्होंने सड़क किनारे तंबू लगा लिए हैं।
मंडी-पठानकोट हाईवे की साथ लगती जगहों पर छोटे कारोबारियों ने दुकानदारी सजाई हैं। कारोबारियों ने पुलिस थाना चौक और पुराना पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक अस्थायी दुकानें बना ली हैं। कारोबारियों का कहना है कि मेला स्थल में प्लाट और डोम की महंगी नीलामी से उन्हें सस्ते दामों में प्लाट मिलना मुश्किल हो गया है। 25 से 30 हजार रुपये में दस बाई दस के प्लाट खरीदने पर उन्हें मेले में लाभ कमाना मुश्किल होगा। इसलिए सड़क किनारे खाली जगह पर ही डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन

शहर के बस अड्डा के पैदल संपर्क मार्ग से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह की ओर जाने वाले रास्ते में भी चौहारघाटी के छोटे कारोबारियों ने जलेबी और मेले में बिकने वाली मिठाई की दुकानें लगाई हैं। इसके अलावा अस्पताल सड़क और कृषि विभाग के फार्म के नजदीक भी छोटे कारोबारियों ने मेले में दुकानें सजा ली हैं। राज्य स्तरीय देवता मेले का शुभारंभ 1 अप्रैल से होगा। पांच दिवसीय मेले में प्रदेश भर के कारोबारी आते हैं।
विज्ञापन

इस बार 149 प्लाट, दो डोम और झूलों की नीलामी से मेला समिति को करीब 70 लाख की आमदनी हुई है। मेला समिति के चेयरमैन और एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि छोटे कारोबारियों को सस्ते दामों में प्लाट आबंटन के निर्देश जारी किए हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के घरेलू उत्पादों के अलावा कृषि के लिए औजार बेचने वाले कारोबारियों को नि:शुल्क प्लाट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें