फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अनुराग के पक्ष में लगे नारों से सियासत गरमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भाजपा के दो दिग्गज नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर के समर्थकों के बीच खींचतान सामने आई है। मंडी में हुए एक कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर के समर्थन में लगे नारों ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। सोशल मीडिया पर दोनों गुटों के समर्थक आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अंबिका सूद ने सोशल मीडिया में लिखा कि किसी नेता के पक्ष में नारे लगाना कोई गुनाह नहीं है, बल्कि यह उस नेता के प्रति जनता के स्नेह और सम्मान का प्रतीक है। अनुराग ठाकुर हिमाचल के बेटे हैं और भाजपा के ही नेता हैं, कोई विदेशी नहीं। प्रतिस्पर्धा विपक्ष से होनी चाहिए, अपनों से नहीं।
भाजपा पदाधिकारी डिंपल ठाकुर ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा है कि कार्यकर्ता चाहता है... पर कौन सा वाला कार्यकर्ता चाहता है...वो जो कांग्रेस को वोट दिलवाने वाला है 22 और 24 में। इससे पहले डिंपल सोशल मीडिया में क्या आजतक के इतिहास में भाजपा में किसी पूर्व सीएम का बेटा सीएम बना लिख चुकी हैं। सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के समर्थक अपने नेताओं के समर्थन में लिख रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों मंडी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आगमन पर मंडी में हिमाचल का अगला सीएम कैसा हो, अनुराग ठाकुर जैसा हो के नारे लगे थे। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बिना किसी का नाम लिए बड़ा नेता बताते हुए बड़ा योगदान की बात कह चुके हैं।
...
माहौल शांत करने के लिए प्रयास शुरू
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह मामला हिमाचल भाजपा में लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी का संकेत है। एक ओर जयराम ठाकुर संगठन और स्थानीय नेतृत्व में मजबूत पकड़ रखते हैं वहीं अनुराग ठाकुर केंद्र में सक्रिय रहते हुए युवा वर्ग में लोकप्रिय हैं। यह आंतरिक खींचतान पार्टी के लिए चुनौती बन सकती है। मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ नेताओं ने माहौल को शांत करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें