फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देव मार्कंडेय ऋषि और कोटलू आज जाएंगे शिवाबदार

विज्ञापन
मंडी के सात मील में यजमान के घर देवता मार्कंडेय ऋषि और देवता कोटलू शिवरात्रि
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। बालीचौकी उपमंडल के लुझयागी गांव के देवता मार्कंडेय ऋषि और बागी गांव के देवता कोटलू महाशिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने के बाद अपने मूल स्थानों के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों देवताओं के प्रति लोगों की अटूट आस्था है। इसलिए लोग देवताओं को अपने घरों पर मेहमानवाजी के लिए बुला रहे हैं। वीरवार को देवता सात मील में अपने भक्त केसर सिंह के घर पर रुके जबकि शुक्रवार को दोनों देवता पहली बार इलाका शिवाबदार के दौरे पर जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह दौरा तीन दिनों का होगा और दोनों देवता वहां पर अपने भक्त मस्त राम के बुलावे पर जा रहे हैं। दोनों देवताओं के पुरोहित रणजीत शर्मा ने बताया कि देवताओं के प्रति लोगों की अटूट आस्था और श्रद्धा है। जब भी देवता महाशिवरात्रि में भाग लेने मंडी आते हैं तो आते और लौटते वक्त भक्तों के बुलावे पर उनके घरों में जाकर मेहमानवाजी का मौका देते हैं। देवता मार्कंडेय ऋषि को मनोकामना पूर्ति वाला देवता कहा जाता है। जिन दंपतियों के संतान नहीं होती उन्हें देवता संतान सुख प्रदान करते हैं। वहीं, देवता कोटलू को कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय दिलाने वाला देवता माना जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें