फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दो सप्ताह से लापता 102 वर्षीय महिला का कंकाल खेतों में बरामद

विज्ञापन
पाखरी के डवारडू गांव में सर्च आपरेशन के लिए निर्देश देते एसपी विनोद कुमार। संवाद
विज्ञापन
चार टोलियों में 250 लोगों ने खेत-खलिहानों में खंगाला इलाका, ड्रोन से भी की गई तलाश
विज्ञापन

गोशाला से करीब 900 मीटर दूर खेत में मिला कंकाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। पाखरी के डवारडू गांव में मंगलवार सुबह करीब दो सप्ताह से लापता 102 वर्षीय मनसा देवी का कंकाल सर्च अभियान के दौरान खेतों से बरामद हुआ। महिला की तलाश में पुलिस, वन विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और युवाओं समेत करीब 250 लोग जुटे थे। पुलिस ने ड्रोन कैमरों की मदद से भी क्षेत्र को खंगाला। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर कंकाल की शिनाख्त की है।
पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार के नेतृत्व में सर्च अभियान शुरू किया गया। नेशनल हाईवे के समीप पाखरी गांव में अभियान में शामिल लोगों को रवाना करने से पहले एसपी ने सभी टीमों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अलग-अलग टोलियों को पेयजल किट भी उपलब्ध करवाए। इसके बाद पूरे क्षेत्र को चार हिस्सों में बांटकर तलाश शुरू की गई। करीब आधे घंटे तक चले अभियान के दौरान एएसआई अरविंद के नेतृत्व वाली टीम को सफलता मिली। टीम ने महिला का कंकाल उनकी गोशाला से करीब 900 मीटर दूर खेतों से बरामद किया। शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में था। सर्च अभियान में संदेश एनजीओ के चेयरमैन महेंद्र गुलेरिया और संस्था के पदाधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कटोच ने पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सर्च अभियान रोककर सभी टीमों को वापस बुला लिया गया। अभियान में जिला पुलिस के उच्च अधिकारियों में एएसपी अभिमन्यु वर्मा, डीएसपी लोकेंद्र नेगी समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल रहे। मनसा देवी, पत्नी स्वर्गीय खड़कू राम 24 अगस्त से घर से लापता थीं। उनके पोते संदीप कुमार ने 25 अगस्त को पधर पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। संदीप ने पुलिस को बताया था कि उनकी दादी उम्रदराज होने के बावजूद अक्सर खेतों और गांव से नेशनल हाईवे तक बने रास्ते पर टहलने जाती थीं और फिर घर लौट आती थीं। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें