फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्चे की मौत

Sat, 01 Oct 2016 06:56 PM IST
मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के तहत खुराहल में शनिवार को एक निजी बस की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुंदरनगर-धारली सड़क पर खुराहल के समीप सड़क पर रोड़ी डालने का कार्य चला हुआ था। शनिवार को सुंदरनगर धारली रूट पर चलने वाली निजी बस की चपेट में प्रवासी मजदूर का बच्चा आ गया।
विज्ञापन


बच्चे के अभिभावक कार्य में जुटे हुए थे। बच्चा सड़क पर ही खेल रहा था। इसी दौरान बच्चा निजी बस की चपेट में आ गया। बच्चे की पहचान लक्की (6) पुत्र आनंद निवासी बालगढ़ यूपी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे सुंदरनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। सलापड़ चौकी प्रभारी एएसआई रामलाल ने कहा कि  मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें