फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़क हादसों में छह लोग घायल

Sat, 20 Feb 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना के तहत तीन सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। रंधाड़ा के पास हुई सड़क हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। जिसका जोनल अस्पताल मंडी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब सवा एक बजे बाइक सवार मंडी से रंधाड़ा की ओर जा रहा था। जबकि निजी बस रिवालसर से मंडी की ओर आ रही थी। इसी बीच रंधाड़ा के पास बाइक व निजी बस में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। जिन्हें जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। घायलों की पहचान बाइक चालक विजय कुमार निवासी साहल व प्रमोद गड्डल के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के विरुद्घ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, सदर थाना प्रभारी चेत सिंह भंगालिया ने मामले की पुष्टि की है। वहीं, घ्राण में एक बाइक व ऑटो की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। चमन लाल निवासी गोखड़ा ने थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार को करीब सवा पांच बजे वह ऑटो के माध्यम से जा रहा था। इस बीच घ्राण में एक बाइक गलत दिशा से आई और ऑटो से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक चालक व अन्य सवार घायल हो गया। इसके अलावा पधर थाना के तहत टिहरी बाजार में एक मारूति वैन सड़क किनारे लढ़क गई। हादसे में चालक चमारू राम पुत्र प्रकाशु राम निवासी टिहरी और फातू राम निवासी टिहरी घायल हो गए। एसपी मंडी प्रेम कुुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें