जोगिंद्रनगर के रेलवे चौक के पास एक इलेक्ट्रॉनिक्स डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम से शुक्रवार रात्रि चोर लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की एलइडी और एलसीडी ले उड़े। गोदाम से 65 एलइडी और एलसीडी चुरा ले गए। शनिवार को रेलवे चौक के पास झाड़ियों में छुपाई गई करीब चालीस एलइडी बरामद हो चुकी है। जबकि 25 का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार जोगिंद्रनगर रेलवे चौक के पास राजकुमार के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम से कुछ चोर एलइडी व एलसीडी चुरा ले गए। शनिवार को गोदाम के पास ही झाड़ियों में छुपाई गई चोरी 40 एलइडी बरामद भी हो गई। जबकि चोरी की गई अन्य 25 एलइडी का पता नहीं लग पाया है।
संचालक राजकुमार को शनिवार सुबह घटना का पता चला। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद किसी ने झाड़ियों में कुछ गिरा देखा। झाड़ियां हटाने पर कुछ एलइडी मौके से बरामद हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी घटना स्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाएं हैं। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।