फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिया की हत्या के छह 6 दिन बाद भी सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौंही में फूटा जन आक्रोश, जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

न्याय नहीं मिला तो संघर्ष तेज करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट/भांबला (मंडी)। सिया की हत्या के छह दिन बाद भी गांव में सन्नाटा है। शनिवार को सैकड़ों लोग मौंही में एकत्रित होकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते नजर आए। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से एलान किया कि बेटी सिया को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही, पुलिस प्रशासन से जांच में तेजी लाने और जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग भी एक स्वर में उठाई गई।
विज्ञापन


सरकाघाट के मौंही में क्षेत्र के विधायक दलीप ठाकुर की अगुवाई में यह प्रदर्शन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। विधायक ने कहा कि सिया की निर्मम हत्या को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन मामला अब भी अनसुलझा है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने स्थानीय लोगों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया, जिन्होंने साहस और जागरूकता दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इसे समाज की एकजुटता और जिम्मेदारी का उदाहरण बताते हुए उन्होंने कहा कि जब तक सिया को न्याय नहीं मिलता, यह आंदोलन जारी रहेगा। विधायक ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले को प्राथमिकता के साथ उठाते रहेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने एक स्वर में नारे लगाते हुए सिया को न्याय दिलाने और दोषियों को कठोर सजा देने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें