फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नौणा में सब कोर्ट भवन के लिए चिह्नित साइट खारिज

विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर मंडी के सभागार में अ​धिवक्ताओं को संबो​धित करते हुए न्यायमूर्ति अजय मोहन गो
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी से चार किलोमीटर दूर नौणा में सब कोर्ट खोलने को लेकर चिह्नित साइट को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं मंडी सेशन डिवीजन के प्रशासनिक प्रमुख अजय मोहन गोयल ने खारिज (रिजेक्ट) कर दिया है। सोमवार को न्यायाधीश अजय मोहन गोयल बालीचौकी पहुंचे और अधिकारियों से सब कोर्ट खोलने को लेकर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने नौणा में साइट को खारिज करने पर लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग को कोर्ट भवन के लिए एक महीने के अंदर बाजार के आसपास जगह तलाशने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने उपमंडलाधिकारी नागरिक के साथ नौणा में सब कोर्ट के लिए चयनित साइट का निरीक्षण किया। बाजार से दूर होने के कारण न्यायाधीश ने उपमंडलाधिकारी नागरिक कार्यालय के आसपास जमीन तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि जब तक सब कोर्ट के लिए जमीन फाइनल नहीं होती तब तक मिनी सचिवालय की तीसरी मंजिल पर कोर्ट परिसर की वैकल्पिक व्यवस्था करवाई जाए।
उधर, एसडीएम बालीचौकी देवी राम ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार बालीचौकी से चार किलोमीटर दूर नौणा नामक स्थान में कोर्ट भवन के लिए जगह का निरीक्षण किया लेकिन बाजार से दूर होने के कारण इस साइट को खारिज कर दिया है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने कोर्ट भवन के लिए नई जगह एक माह के अंदर खोजने के निर्देश दिए हैं। मिनी सचिवालय की तीसरी मंजिल पर भी कोर्ट परिसर की वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा है। ऐसे में उनके निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग डिवीजन बालीचौकी के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें