फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: केरल में पंचायती राज ढांचे का अध्ययन कर लौटे जिप सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पंचायती राज ढांचे का अध्ययन करने केरल गया जिला परिषद सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मंडी लौट आया है। जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा और जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अगुवाई में यह प्रतिनिधिमंडल केरल के लिए रवाना हुआ था। जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने केरल की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया।
विज्ञापन

यहां करीब बीस हजार की आबादी पर एक पंचायत है तथा उसे सीधे विकास के लिए बजट दिया जाता है। करीब बीस-बीस वार्डों की एक पंचायत है। विकास की सभी योजनाएं पंचायतें लागू कर रही हैं। इसके बाद ब्लॉक पंचायतें हैं और फिर जिला पंचायतें बनाई गई हैं। इस सिस्टम से ही विकास के लिए यहां धन पहुंचाया जा रहा है। विकास का ढांचा भी अन्य राज्यों की तुलना में यहां काफी अच्छा पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें