फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगा मांगी लंबी उम्र की दुआ

Mon, 04 Nov 2024 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी में भाई दूज पर्व अवसर पर तिलक लगाने के बाद भाई को उपहार भेंट करती बहनें। संवाद
विज्ञापन
शुभ मुहूर्त के बाद भी भाई को तिलक लगाने मायके पहुंचीं बहनें
विज्ञापन


भाई ने बहनों को उपहार स्वरूप भेंट किए सूट, नकदी एवं अन्य उपहार

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। जिलेभर में रविवार को भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहन भाई के प्रेम के प्रतीक भाई दूज पर बहनों ने मायके पहुंचकर भाई को तिलक लगाया और भगवान से लंबी उम्र की कामना की। बदले में भाई ने बहन को उपहार भेंट किए।
रविवार को छुट्टी के चलते बहनों ने एक दिन पहले ही सारी तैयारी कर ली थी। सुबह घर के कार्य निपटाने के बाद शुभ मुहूर्त पर अपने भाई को तिलक लगाया। पान और सुपारी खिलाकर मुंह मीठा करवाया और उपहार के तौर पर रूमाल, सोने-चांदी की चेन या ब्रेस्लेट भेंट दी। बदले में भाई ने भी अपनी बहन को नकदी, उपहार और कपड़े के सूट भेंट किए। मंडी जिला में दिनभर यह क्रम चलता रहा। हालांकि कुछ महिलाओं ने मुहूर्त के बाद भी भाई के घर पहुंच कर तिलक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे बच्चों में भी भाई दूज को लेकर उत्साह देखने को मिला। रक्षा बंधन के बाद भाई दूज पर्व पर नौनिहाल भाई बहनों ने इस पर्व को मनाया। चॉकलेट से लेकर अन्य खिलौनों के उपहार देकर भाइयों ने बहनों का मान बढ़ाया। त्योहारी सीजन के चलते मंडी शहर में रविवार को भी मिठाई और पान की दुकानें खुली रहीं। स्थानीय महिलाओं को दोपहर तक पान और मिठाई खरीदते देखा गया। ग्रामीण क्षेत्रों की बसों में भी भारी भीड़ देखी गई। कुल मिलाकर भाई दूज का पर्व मंडी जिला भर में धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें