फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
मंडी शहर के विक्टोरिया पुल पर पसरा सन्नाटा। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर के ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल पर कई दिनों से अंधेरा पसरने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। दिन रात लोग इस पुल से आवाजाही करते हैं। रात्रि के समय पठानकोट- जोगिंद्रनगर की तरफ से आने वाले यात्रियों को सुनसान पुल से अंधेरे में गुजरना पड़ रहा है। नगर निगम ने हाल ही में पुल का सौंदर्यीकरण करवा कर रंग बिरंगी लाइटें लगाई हैं। पुल के दोनों तरफ मरकरी स्ट्रीट लाइट लगी है लेकिन वह भी बंद है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक सभा के प्रधान ओपी कपूर, राकेश कपूर, अशोक कुमार, राजेश्वरी, चंपा शर्मा आदि ने बताया कि जब से नया पुल बना है तभी से जिला प्रशासन और संबंधित विभाग विक्टोरिया पुल की अनदेखी कर रहे हैं। पुल पर जगह-जगह से नट बोल्ट गायब हैं। जिला प्रशासन पुल की देख रेख करे। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि शहर में बंदरों की वजह से पुल की लाइटें क्षतिग्रस्त हुई हैं। शीघ्र ही लाइटों की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें