नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र की मांडल पंचायत में गैहरा चौक पर सिखा री बाएं स्थान पर स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास से श्मशानघाट का निर्माण किया गया। इस श्मशानघाट के जीर्णोद्धार के साथ ही मुख्य द्वार का भी निर्माण किया। मुख्य द्वार के लिए सेवानिवृत्त अध्यापक सूरत सिंह गुलेरिया ने अंशदान दिया है।
मुख्य द्वार को करीब डेढ़ लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। दानी सज्जन सूरत सिंह गुलेरिया और उनकी धर्मपत्नी ने मुख्य द्वार का शुभारंभ किया। इस मौके पर माता बाला सुंदरी मंदिर कमेटी के प्रधान रविंद्र सिंह गुलेरिया ने लोगों का इस श्मशानघाट के निर्माण को लेकर उनके आर्थिक रूप से किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद किया। संवाद