अभिलाषी कॉलेज में वेलकम पार्टी में नृत्य प्रस्तुत करती सिक्किम की छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
नेरचौक (मंडी)। अभिलाषी कॉलेज ऑफ एजूकेशन नेरचौक के एमएड, बीएड और जेबीटी के सीनियर छात्रों ने कॉलेज के नए छात्रों के लिए वेलकम पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में अभिलाषी ग्रुप के अध्यक्ष और अभिलाषी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. आरके अभिलाषी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने नए छात्रों का वेलकम किया और अभिलाषी ग्रुप को चुनने के लिए छात्रों और उनके अभिभावकों के प्रति आभार जताया।
छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभिलाषी ग्रुप ने 15 साल पहले एक छोटे से कोचिंग सेंटर के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अपने सफर की शुरुआत की थी। आज ग्रुप एक विश्वविद्यालय का संचालन कर रहा है। अभिलाषी ग्रुप में इस समय 50 के करीब यूजी और पीजी कार्यक्रम चल रहे हैं। इससे पहले वेलकम पार्टी में छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक, मनोरजंक और शिक्षाप्रद प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया। हर्षलता और नगमा के बॉलीवुड डांस, अंकिता एंड पार्टी के भंगड़ा, सिक्किम के ग्रुप डांस, रश्मी और लक्ष्मी के पंजाबी डांस, सुभद्रा और इंदु के डांस और हिमाचली छात्रों की नाटी ने वेलकम पार्टी में जमकर तालियां बटोरीं। इस मौके पर अभिलाषी ग्रुप के एमडी ई. ललित अभिलाषी और सचिव नरेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।