फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिद्धार्थ पहलवान ने जीती बड़ी माली

विज्ञापन
कपाही के विशाल दंगल के विजेता पहलवानों के साथ मुख्य अतिथि और आयोजक। स्त्रोत: कमेटी
विज्ञापन
सिद्धार्थ पहलवान ने जीती बड़ी माली
विज्ञापन

श्री देव बाला कामेश्वर देवता मेले का समापन
छोटी माली में कर्ण बने विजेता, मिला इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के कपाही स्थित श्री देव बाला कामेश्वर देवता के दो दिवसीय मेले का समापन दंगल के साथ हो गया। सवा लाख रुपये की इनामी राशि वाले दंगल में हिमाचल सहित दूसरे राज्यों के नामी पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। दिनभर चली रोमांचक कुश्तियों को देखने के लिए लोग मैदान में जुटे रहे।
विज्ञापन

दंगल समारोह में समाजसेवी एवं ठेकेदार ओपी ठाकुर और सतपाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने देवता मेला कमेटी को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। देव बाला कामेश्वर समिति कपाही ने मुख्य अतिथियों का स्वागत कर उनके सहयोग के लिए आभार जताया। दंगल की बड़ी माली में रूप अखाड़ा ध्वाल के पहलवान सिद्धार्थ और अंबाला के पहलवान बलवान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। सिद्धार्थ ने शानदार दांव लगाते हुए बलवान को चित कर बड़ी माली अपने नाम की। विजेता सिद्धार्थ को 10 हजार रुपये नकद और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता बलवान को नौ हजार रुपये और गुर्ज प्रदान किया गया। छोटी माली के मुकाबले में रूप अखाड़ा ध्वाल के पहलवान कर्ण ने मंडी के पहलवान विशाल को हराकर खिताब जीता। विजेता कर्ण को 7100 रुपये नकद और गुर्ज, जबकि उपविजेता विशाल को 6100 रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। दंगल में 11 हजार रुपये की स्पेशल कुश्ती भी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें रूप अखाड़ा ध्वाल के पहलवान भानु विजेता रहे, जबकि रोहतक के पहलवान यश उपविजेता बने। दंगल में मुख्य रेफरी की भूमिका सरदार स्वर्ण सिंह मान ने निभाई, जबकि रिंकू, लकी और मनु ने रेफरी के रूप में सहयोग किया। इस अवसर पर देवता मेला कमेटी के प्रधान भूपेंद्र रावत, उपप्रधान बंसीलाल ठाकुर, सचिव दुर्गा सिंह राणा, कोषाध्यक्ष अनिल रावत, मुख्य सलाहकार धनवंत सिंह रावत, संयोजक टेक सिंह ठाकुर, दीनानाथ मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें