न्यू क्रिसेंट स्कूल जोगिंद्रनगर छात्रा रही श्वेता ठाकुर को सम्मानित करते प्रधानाचार्य शशि किरण
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर की श्वेता ठाकुर का चयन उद्योग प्रसार अधिकारी के पद पर हुआ है। श्वेता ठाकुर ने एलाइड सर्विस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। वीरवार को श्वेता ठाकुर के पिता कमलेश ठाकुर और माता बवीता देवी ने बताया कि उनकी बेटी न्यू क्रिसेंट स्कूल की मेधावी छात्रा रही हैं।
स्कूल की प्रधानाचार्या शशि किरण ने कहा कि श्वेता ठाकुर ने पढ़ाई के साथ चिल्ड्रन साइंस, संगोष्ठियों और स्कूल की गतिविधियों में भाग लेकर क्षेत्र और स्कूल का नाम भी रोशन किया। वीरवार को स्कूल पहुंचने पर श्वेता ठाकुर का अभिनंदन किया। स्कूल के प्रबंध निदेशक विजय शर्मा ने श्वेता ठाकुर को अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। संवाद