बल्ह के सोयरा में आयोजित विशाल दंगल में विजेता उप विजेता पहलवानों को पुरस्कृत करते आयोजक। स्रोत
- फोटो : दिल्ली में शादी के दौरान गौरव-अल्फ्रेडा ऐंजिया। स्रोत
नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी की सोयरा दंगल कमेटी की ओर से मंगलवार को सोयरा गांव में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के पहलवानों सहित बाहरी राज्यों से आए नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल कमेटी के प्रधान जगदीश ठाकुर ने बताया कि बड़ी माली के लिए हरियाणा के शुभम और मलेरकोटला के रजाक पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला हुए।
इसे देखने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पहलवानों ने विभिन्न दावपेंच लड़ाते हुए मुकाबले को रोचक बना दिया। हरियाणा के शुभम ने मलेर कोटला के रजाक को धोबीपट लगा कर जीत हासिल की। इस दौरान अन्य कई दंगल आयोजित किए गए। आयोजन कमेटी की ओर से विजेता पहलवान को 51 हजार की राशि और गुर्ज भेंट कर पुरस्कृत किया। उप विजेता मलेरकोटला के रजाक को 41 हजार रुपये की नकद राशि भेंट की गई। दंगल के दौरान आयोजकों ने दर्शकों के लिए मीठे पानी की छबील भी लगाई। इस अवसर पर आयोजन कमेटी के प्रधान जगदीश ठाकुर, रवि चौधरी, शिव राम चौधरी, सुंदर चौधरी, जगदीश, मान सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संवाद