फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपंमडल में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवक की पहचान सुशील कुमार (24) पुत्र दिवंगत सोहन सिंह गांव लंगेहड़ डाकघर ग्युण तहसील धर्मपुर के रूप में हुई है। मृतक सुशील कुमार के बड़े भाई सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि पिता का देहांत हो चुका है। दो जून को परिवार के लोग दिहाड़ी-मजदूरी करने बाहर गए थे।
विज्ञापन

घर पर सुशील कुमार ही था। शाम करीब चार बजे माता ने फोन कर बताया कि सुशील ने जहरीली चीज का सेवन कर लिया है। बाद में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले जाया गया वहां से उसे मेडिकल काॅलेज नेरचौक रेफर किया। उसने नेरचौक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। सुशील कुमार पिछले दो साल से बीमार चल रहा था। पिछले तीन दिन से खाना भी सही से नहीं खाया था। उधर, पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें