फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हार पर रवाना हुए श्री सतवाडा देव

विज्ञापन
सुंदरनगर के श्री सतवाडा देव अपनी हार पर लाव लश्कर के साथ रवाना होते हुए। 
विज्ञापन
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। सुंदरनगर के श्री सतवाडा देव अपनी हार पर लाव लश्कर के साथ रवाना हो गए हैं। ढोल नगाड़ों की धुनों के बीच श्री सतवाडा देव शनिवार को नालनी में पड़ाव डालेंगे।
विज्ञापन

देव अपने भंडार से नालनी में पड़ाव के उपरांत रविवार को फंगवास और भदरोहलु, बोबर, टाली, भवाणा, जडोल, हराबाग, बायला, तलसाई, वीणा, धारंडा, चौक, रडा और वापस 1 अप्रैल को सुंदरनगर में राज्य स्तरीय देवता मेले में शामिल होंगे।
देव मंदिर की प्रबंधन कमेटी के प्रधान भूप सिंह ने कहा कि देवता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हार पर रवाना हो गए हैं। देव रथ यात्रा में देवता के गूर तारा चंद, गोविंद और इंद्र तथा कमेटी के उपप्रधान चुडामंणि, सचिव रूप लाल, नंद लाल कटवाल, कृष्ण लाल, ऋतिक, राजेंद्र, सुरेश शर्मा, नंंद लाल, प्रेम सिंह और राज कुमार शामिल है। कहा कि देवता पहली अप्रैल को सुंदरनगर में राज्य स्तरीय देवता मेले में शामिल होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें