फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खात्मे के लिए समाज के सभी लोग करें सहयोग : एसपी

विज्ञापन
बालीचौकी में आयोजित एक दिवसीय नशा निवारण जागरूकता ​शिविर में जन प्रतिनि​धियों व ग्रामीणों से चर
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। नशे के खात्मे के लिए समाज के सभी लोगों को सहयोग करना होगा। बालीचौकी में आयोजित जागरूकता शिविर में बतौर मुख्यातिथि शरीक हुईं एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि आज के दौर में युवाओं को संगठित होकर नशे की बुराई को खत्म करने में पुलिस का सहयोग करना होगा।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि चिट्टा से कई युवा मौत के आगोश में समा चुके हैं। कहा कि नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। एसपी ने सामाजिक संगठनों और युवा क्लबों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को सफल बनाने में पुलिस का सहयोग करें। कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशे में संलिप्त पाया जाता है या नशे की आपूर्ति करता है तो उसके बारे में संबंधित पुलिस थाना, चौकी और हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें