फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शारटी स्कूल के होनहार सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय में मनाया सालाना समारोह, रंगारंग कार्यक्रमों से मचाया धमाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारटी में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर खूब धमाल मचाया। समारोह में सराज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश रेड्डी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य भरत भूषण ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। स्कूल की सालाना गतिविधियों और उपलब्धियों की रिपोर्ट भी पेश की। समारोह में मुख्यातिथि जगदीश रेड्डी ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इसमें चांदनी, मोनिका, ममता, जय सिंह, पूजा, भवनेश, निष्ठा, अंकुश, गीता, सोनिया, पियूष, लबली, ऐश्वर्या, बंदना, भुनेश्वरी, विधी, दीपिका, साधना, वीना, लीना, धिवेंद्रा, देश राज शामिल रहे। साथ ही बबिता, उर्मिला, शहनाज, दक्षा, मोनिका, रूपेंद्र, रोहित, पार्वती, गीतू, लक्ष्य, सोहन, पियूष, लक्ष्मी, बुश ठाकुर, हिमांशी, सोनू, अभिषेक, सोनाली, बंदना, सोनिया, वीरेंद्र और गौतम को भी सम्मानित किया। मुख्यातिथि जगदीश रेड्डी ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने स्कूल के विकास कार्यों में भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व बीडीसी चेयरमैन दलीप सिंह ठाकुर, मान सिंह ठाकुर, हेम सिंह ठाकुर, अमर ठाकुर, मोहर सिंह माही, चंद्रमणि, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें