फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रत्ती बाजार में बिना पंजीकरण काम कर रहे प्रवासी कारोबारियों से खाली करवाईं दुकानें

Tue, 24 Sep 2024 10:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। जिला मुख्यालय में मस्जिद को लेकर उपजे विवाद के बाद अब इसका असर रत्ती बाजार में दिखने लगा है। सोमवार को पंचायत ने बिना पंजीकरण के दुकान चला रहे दो प्रवासी मुस्लिम कारोबारियों से दुकानें खाली करवा दीं। साथ ही क्षेत्र से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया। इसके बाद बल्ह, रिवालसर और गागल क्षेत्रों में रह रहे प्रवासी मजदूरों में पंजीकरण की होड़ मच गई है।
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती के बाद प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में पंजीकरण करवाने के लिए पुलिस थानों और चौकियों का रुख कर रहे हैं। बल्ह थाना, गागल पुलिस चौकी और रिवालसर पुलिस चौकी में बड़ी संख्या में प्रवासी पंजीकरण करवा रहे हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना पंजीकरण के प्रवासी मजदूर कानून की नजर से बच नहीं पाएंगे।
पुलिस का कहना है कि प्रवासी मजदूर अक्सर इलाकों में घटनाओं को अंजाम देकर भाग जाते हैं, और बिना पंजीकरण के उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है। अब प्रवासी मजदूर तो पंजीकरण के लिए आगे आ रहे हैं, लेकिन मकान मालिक अभी भी पंजीकरण में ढिलाई बरत रहे हैं, जिस पर पुलिस जल्द कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

एसएचओ पुरुषोत्तम धीमान ने बताया कि सभी प्रवासी मजदूरों को पंजीकरण के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, पंचायत प्रधान दीक्षित नारंग ने बताया कि बिना पंजीकरण के दुकानें चलाने वाले दो प्रवासी लोगों से दुकानें खाली करवाई हैं।

जन्म प्रमाण न होने से सभी की जन्म तिथि एक जनवरी
नेरचौक थाना में पंजीकरण करवाने पहुंचे अधिकांश मजदूरों की जन्मतिथि एक जनवरी होने से हड़कंप मच गया। बल्ह थाना में भी अपना पंजीकरण करने पहुंचे अधिकांश प्रवासी लोगों की जन्म तिथि एक जनवरी ही निकली। हालांकि वर्ष अलग-अलग थे। प्रवासी मुकेश यादव, अरुण मेहता, रंजीत शर्मा, रंजीत मांडव और धर्मेंद्र की जन्म तिथि भी एक जैसी होने पर उन्होंने बताया कि वह बिहार के मध्यपुर, जिला पूर्निया के हैं। वर्षों पहले जब आधार कार्ड बनाया था तो जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने के चलते वहां के अधिकारी ने जन्मतिथि एक जनवरी ही डाल दी थी।

मंडी सदर थाने में 127 ने करवाया पंजीकरण
मंडी। मंडी सदर थाना में अभी तक 127 प्रवासी मजदूरों ने ही पंजीकरण करवाया है। हालांकि बाजार में बड़ी तादाद में बाहरी राज्यों के लोग काम कर रहे हैं। ऐसे में जिला मुख्यालय में प्रवासी मजदूर पंजीकरण को लेकर उतने गंभीर नहीं दिख रहे जितने दूसरे उपमंडलों में सख्ती के बाद पुलिस थाने पहुंच रहे हैं। हालांकि मंडी सदर में भी पंचायत स्तर पर शिविर प्रवासियों का पंजीकरण करने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें