फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिवरात्रि मेले में महंगाई की मार, 10 से 20 फीसदी तक बढ़े दाम

Tue, 19 Mar 2024 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी के पड्डल मैदान में चल रहे शिवरात्रि मेले में इस बार महंगाई ने लोगों को परेशान कर दिया है। झूलों से लेकर हर प्रकार के सामान पर 10 से 20 प्रतिशत महंगाई देखी जा रही है। ऐसे लोगों को खरीदारी के लिए अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही हैं। महंगाई होने के बाद भी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

झूलों पर पिछले साल की अपेक्षा इस बार टिकट महंगे हैं। टिकटों के दाम पिछले साल की अपेक्षा 10 से 20 रुपये तक दाम बढ़ गए हैं। बड़े झूलों में 100 रुपये टिकट हैं, जबकि छोटे झूलों में 60 रुपये टिकट है। पिछली बार बड़े झूलों की टिकट 80 रुपये, जबकि छोटे झूलों की टिकट 40 से 50 रुपये में मिल जाती थी। इसी प्रकार से कपड़ों, सजावट का सामान, फर्नीचर, चादरें, गद्दे, रजाई, कंबलों, महिलाओं का मेकअप का सामान भी 10 से 20 प्रतिशत महंगा हो गया है।
उधर, मेले में खाद्य पदार्थों खास तौर पर फास्ट फूड के दाम भी आसमान छू रहे हैं। मोमोज, चाउमीन, थुपका भी महंगे हो गए हैं। पिछले साल 80 रुपये प्लेट के हिसाब से बिकने वाले मोमोज, चाउमीन इस बार 100 से 120 रुपये तक बिक रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि इस बार प्लॉट महंगे होने के साथ ही यहां तक सामान पहुंचाने का खर्चा ज्यादा होने से दाम बढ़ाने पड़े हैं।
विज्ञापन

महंगाई को लेकर मेले में आए लोगों में संजय, राकेश, महेंद्र, ओम प्रकाश, रीता देवी, नेहा, रश्मि आदि ने कहा कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार सामान कुछ महंगा है। आदरे, फर्नीचर, क्रॉकरी और अन्य सामान में महंगा खरीदना पड़ रहा है।

कारोबारी बोले- महंगे मिले प्लॉट, दाम बढ़ाना मजबूरी
उत्तर प्रदेश से आए कारोबारी राजेश ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार प्लॉट अधिक महंगे मिले हैं। ऐसे में सामान के दाम बढ़ाना मजबूरी बन गया है। वहीं बिहार से आए रामद्रास का कहना है कि उन्हें भी महंगा सामान मिला है, इसलिए इस बार महंगाई है। सामान को यहां लाने और फिर ले जाने पर भी बहुत अधिक खर्च होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें