धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर के भाजपा नेता रजत ठाकुर ने कांग्रेस पर लोक निर्माण विभाग के सिद्धपुर स्थित विश्राम गृह का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी को शिकायत भेजी है।
रजत ठाकुर ने शिकायत में लिखा है कि लोकसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है और सभी विश्राम गृह अब चुनाव अधिकारी के अधीन हैं। मगर धर्मपुर के सिद्धपुर स्थित लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। बिना अनुमति विश्राम गृह में शराब परोसा जा रहा है और पार्टियां चल रही हैं। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से आग्रह किया है कि विश्राम गृह परिसर को तुरंत प्रभाव से खाली करवाया जाए।
उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि फिलहाल सीधे तौर पर उनके पास इस तरह की शिकायत नहीं आई है। मगर इस तरह की शिकायत है तो मामले को लेकर जांच करवाई जाएगी।