नौहली स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में होनहार किए पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहली में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नशे के दुष्प्रभाव पर आधारित नाटक अभिभावकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्यातिथि मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य मंजुला शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में रविंद्र नाथ टैगोर हाउस को बेस्ट हाउस और छात्रा शिवानी को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। मानवी, हिमांशु ठाकुर, तानवी, रीतिका, वेदांशी ठाकर, जानवी, शिवानी देवी, अनवी, टारिया, नीतिका, शरीका, मधु, सकीना ठाकुर, रजनी, स्वाती, रिशिका, अरनव, तनीशा ठाकुर को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया।
इसके अलावा अंजली, शुभम कटारिया, सुख राज, अंजली, प्रेरणा, अक्षय कुमार, कशिश, सुमित कुमार, रिया ठाकुर, रवि, निखिल, मानव, कार्तिक भारद्वाज, शिवानी, यादव, अभिषेक, आरव, आदर्श यादव, सुख राम, कृश ठाकर, अर्जुन, राजन, रोहित, विजय, रिशिका, सुमित को भी सम्मान मिला। दुर्गा दास, अदित्य, शिवांशी, कमल किशोर, रजनी, काव्या ठाकुर को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रीमा देवी, प्रोमिला देवी, हंसा देवी, हरी सिंह, रीता देवी, गंगवीर कुमार, अनिल राणा आदि मौजूद रहे। संवाद