जोगिंद्रनगर (मंडी)। दयानंद भारतीय पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सोमवार को इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीसरी से पांचवीं कक्षा के वर्ग में शिवाजी हाउस के एडविक सकलानी, रियांश और आरुषि ने पहला स्थान हासिल किया।
भगत हाउस के दिव्यांशा, सुरवीन और यूगल राणा दूसरे, जबकि सुभाष हाउस के वसुप्रदा शर्मा, प्रज्ञा और अर्जुन तीसरे स्थान पर रहे। छठी से आठवीं कक्षा के वर्ग में शिवाजी हाउस की सृष्टि, दक्ष राणा और सर्वज्ञ सिंह ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया।
सुभाष हाउस के शारदा मरवाह, कैरव गुप्ता और अंशिका दूसरे व भगत हाउस के कपिल, ध्रुविका और अगस्त्य तीसरे स्थान पर रहे। नौवीं और दसवीं कक्षा के वर्ग में सुभाष हाउस के अगम, स्वास्तिक और सोहम ने बाजी मारी। भगत हाउस की प्रीति, शानवी ठाकुर और अनमोल दूसरे तथा शिवाजी हाउस के शुभांग, सूजल और शिवांग तीसरे स्थान पर रहे।
सोनिया ठाकुर, सुनील और अमिता बंटा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य राजेश डोगरा और उपप्रधानाचार्य लता राणा ने विजेता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद