मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित खेलकूद का समापन वीरवार को हुआ। डीआईजी मध्य जोन राहुल नाथ ने समापन अवसर पर शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कोचिंग सेंटर कुल्लू और कोहिनूर अकादमी धबोटा के बीच खेला गया। इसमें धबोटा टीम ने कांटे की टक्कर में 39-34 से विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, वाॅलीबाल प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच मंडी ए और शिमला की टीम के बीच खेला गया।
इसमें शिमला ने 2-0 से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मंडी बी और संधोल के बीच खेला गया। इसमें मंडी बी की टीम कांटे की टक्कर के बीच 2-1 से विजेता रही। फाइनल मैच शिमला और मंडी बी के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में शिमला ने मंडी बी को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। संवाद