फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वाॅलीबाल में शिमला, कबड्डी में धबोटा ने जीता खिताब

विज्ञापन
मंडी अंतरराष्ट्रीय महा​शिवरात्रि महोत्सव पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​​खिलाड़ी
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित खेलकूद का समापन वीरवार को हुआ। डीआईजी मध्य जोन राहुल नाथ ने समापन अवसर पर शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कोचिंग सेंटर कुल्लू और कोहिनूर अकादमी धबोटा के बीच खेला गया। इसमें धबोटा टीम ने कांटे की टक्कर में 39-34 से विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, वाॅलीबाल प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच मंडी ए और शिमला की टीम के बीच खेला गया।
इसमें शिमला ने 2-0 से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मंडी बी और संधोल के बीच खेला गया। इसमें मंडी बी की टीम कांटे की टक्कर के बीच 2-1 से विजेता रही। फाइनल मैच शिमला और मंडी बी के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में शिमला ने मंडी बी को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें