कटौला (मंडी)। कटौला तहसील के तहत आने वाली ग्राम पंचायत टिहरी में रात्रि समय में तीन गोशालाओं से एक दर्जन से अधिक भेड़-बकरियों के चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवारों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कटौला तहसील की टिहरी पंचायत निवासी धनदेव, मुरारी लाल, रमेश कुमार ने पुलिस चौकी में शिकायत दी है कि उनकी गोशालाओं से अज्ञात लोगों ने भेड़-बकरियां चुरा ली हैं। मुरारी लाल ने कहा कि वह खेती किसानी के साथ पशुपालन करता है। 14 जुलाई की रात को घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए गए थे।
सुबह करीब 6ः00 बजे जब गोशाला की तरफ गए तो गोशाला का दरवाजा खुला था और अंदर से दो मेंढे और 2 बकरियां गायब थी। वहीं, खिलाग्रा के रमेश कुमार की गोशाला से भेड़ और एक मेंढा गायब था। उसी रात टिहरी गांव के वार्ड नंबर तीन धनदेव की गोशाला से भी तीन मेंढे और एक भेड़ गायब हो गई है।