फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 20 किलाे भार वर्ग में शिमला के शौर्य और कांगड़ा की प्रिशा ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 22 Sep 2024 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी के माता भीमाकाली मंदिर परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता म
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर के माता भीमाकाली मंदिर परिसर भ्यूली में शनिवार को पांचवीं राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग में 20 किलाेग्राम भार वर्ग में लड़कों में शिमला के शौर्य ने स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग में लड़कियों में कागंड़ा की प्रिशा ने स्वर्ण, सिरमौर की अलीना ने रजत पदक जीता। वहीं, लड़कों के 24 किलोग्राम भार वर्ग में कागंडा के रूधविन ने स्वर्ण और लड़कियों में सिरमौर की अलीशा ने स्वर्ण पदक और 28 किलोग्राम में मंडी की रिशिता ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
मुख्यातिथि पाल वर्मा ने कहा कि मार्शल आर्ट आत्मरक्षा की कला के साथ खेल के रूप में भी विकसित हो रहा है। यह खेल हमें अनुशासन में रहना सिखाता है और नशाखोरी आदि अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने में मदद करता है। इस मौके पर प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के चेयरमैन एचडी पंचानी, एसोसिएशन अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह आजाद, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, बृज लाल चौहान, महासचिव मोहम्मद जावेद और सदस्य रोहन, नरेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें