फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देश की सुरक्षा और सैन्य परंपराओं पर विचार साझा किए

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटेलिजेंस कोर के पूर्व सैनिकों ने मनाया 84वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सतर्क कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश की ओर से भारतीय सेना की इंटेलिजेंस कोर का 84वां स्थापना दिवस मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निजी होटल में आयोजित इस समारोह में लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास, देश की सुरक्षा और सैन्य परंपराओं पर अपने विचार साझा किए। समिति के उपाध्यक्ष हेतराम ने बताया कि इंटेलिजेंस कोर के पूर्व सैनिकों ने इस विशेष अवसर पर एक-दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी और देश की सुरक्षा में कोर के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने कहा कि भारतीय सेना की इंटेलिजेंस कोर देश की सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाती है। कोर के जवानों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए राष्ट्रसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सतर्क कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश वर्ष 2013 से हर वर्ष अलग-अलग जिलों में स्थापना दिवस समारोह आयोजित करती आ रही है। इसका मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों को एक मंच पर एकत्रित करना तथा उनके बीच आपसी सहयोग, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्नल प्रताप चौहान, मेजर रघुवीर शर्मा, कैप्टन राजेश्वर, रमेश चंद शर्मा, रोशन लाला, तिलक राज, अजीत शर्मा और सुभाष सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें