मंडी। थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित एशिया-प्रशांत महापौर अकादमी सम्मेलन में नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने भाग लिया। वह भारतवर्ष से भाग लेने वाले एकमात्र महापौर रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेश आ रही चुनौतियों समेत अन्य विषयों को उठाया।
सम्मेलन में सामुदायिक जुड़ाव और सामुदायिक संघों के साथ साझेदारी बनाना, स्वामित्व और सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। तकनीकी समाधान, अपशिष्ट से ऊर्जा मॉडल और संसाधन की खोज पर भी टिप्स सीखे। तेजी से शहरीकरण और बढ़ते अपशिष्ट उत्पादन के कारण प्रदूषण से स्वास्थ्य पर प्रभाव, नदियों और अन्य हाट स्पाटों में अनुपचारित कचरे से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। सम्मेलन में उपस्थित सभी मेयर और आयोजकों को हिमाचल टोपियों और मफलरों से सम्मानित किया। इस सम्मेलन में नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा, नगर निगम के कार्यक्रम प्रबंधक विशाल चंदेल भी मौजूद रहे। संवाद