फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शमीरपुर, घरवासड़ा और चम्बोह ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। क्षेत्र की अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौन की 41वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सोमवार को तीन दिवसीय वाॅलीबाल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें पहले दिन वॉलीबाल मुकाबलों में शमीरपुर, घरवासड़ा और चम्बोह की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब 10 टीमों ने भाग लिया। ग्राम पंचायत कांगो का गहरा की प्रधान अनुवाला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विनोद ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के संस्थापक एचसी पठानिया ने की।
पहला मुकाबला शमीरपुर और सरौन के बीच खेला गया। इसमें शमीरपुर ने 2-1 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में घरवासड़ा ने सधोट को 2-1 से हराया। वहीं, तीसरे मुकाबले में चम्बोह ने शमीरपुर को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य लता पठानिया ने बताया कि पाठशाला में हर वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें