फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में पशु मित्र के सात पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। पशुपालन विभाग की ओर से जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल में पशु मित्रों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस भर्ती के अंतर्गत मल्टी टास्क वर्कर (पशु मित्र) के कुल सात पद भरे जाएंगे, जिनके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

उपमंडलीय वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं भर्ती समिति के सदस्य सचिव डॉ. घनश्याम भूपल ने बताया कि धर्मपुर उपमंडल के एसडीएम जोगिंदर पटियाल की अध्यक्षता में विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों में पशु मित्रों की नियुक्ति की जाएगी। उपमंडलीय पशु चिकित्सालय धर्मपुर के अंतर्गत पशु औषधालय घरवासड़ा, सधोट, कून, चोलथरा, सकलाना, स्योह और मोरला में एक-एक पद शामिल है। इच्छुक अभ्यर्थी इन संस्थानों में उपलब्ध किसी एक रिक्त पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित उपमंडलीय वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, धर्मपुर के कार्यालय में जमा करवाने होंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है।
चयनित पशु मित्रों को प्रतिदिन चार घंटे की अंशकालिक सेवाओं के बदले 5000 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों को 25 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी एक मिनट में तय करनी होगी। इसके पश्चात दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर अंतिम नियुक्ति की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें