फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सात माह बाद कॉलेज छात्रा सिया को आज मिलेगा इंसाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
दराट से हत्या के आरोपी विकास पटियाल को अदालत ने दिया है दोषी करार
विज्ञापन


मृत्युदंड तक का है प्रावधान
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। हत्याकांड के सात माह बाद आज सरकाघाट कॉलेज में बीबीए फर्स्ट ईयर की छात्रा सिया को इंसाफ मिलेगा। कलेजे के टुकड़े को खोने का दर्द सीने में दबाए बैठे सिया के माता-पिता की निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हैं। 6 नवंबर को अदालत ने सिया के हत्या के आरोपी विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। 13 नवंबर को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सरकाघाट की अदालत कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के दोषी को सजा सुनाएगी। यह वारदात सरकाघाट उपमंडल के बैंजी गोपालपुर गांव में हुई थी और दोषी भी इसी गांव का है। वारदात के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था और धरना-प्रदर्शन कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग उठी थी।
अदालत ने विकास पटियाल को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का दोषी करार दिया है। इस धारा के तहत मृत्युदंड तक का प्रावधान है। सजा निर्धारित करने से पहले अदालत ने दोषी की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, शैक्षणिक योग्यता, पारिवारिक पृष्ठभूमि, जेल में आचरण और उसमें सुधार की संभावनाओं से संबंधित रिपोर्ट तलब की है। इसके अलावा चिकित्सा दल को दोषी का मनोवैज्ञानिक और मनोरोग संबंधी मूल्यांकन करने के निर्देश भी दिए हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे दोषी को अदालत में शारीरिक रूप से पेश किया जाएगा। पिछले सात माह से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे सिया के माता-पिता के लिए यह दिन बेहद भावुक और महत्वपूर्ण है। बेटी की वापसी संभव नहीं है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अदालत का फैसला उसकी हत्या के मामले में न्याय सुनिश्चित करेगा। सिया के पिता जोगिंद्र सिंह गुलेरिया और माता रक्षा देवी को उम्मीद है कि अदालत का फैसला उनकी बेटी को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला
13 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9:44 बजे बैंजी गोपालपुर के पास कॉलेज जा रही छात्रा शिया पर धारदार हथियार (दराट) से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान विकास पटियाल के रूप में की थी।
13 अप्रैल को ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को नगला स्थित शिव मंदिर के पास खेतों से पकड़ लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया खून से सना लोहे का दराट भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

15 अप्रैल : आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर उसे जोनल अस्पताल मंडी से मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया।
20 अप्रैल : न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
30 जुलाई से ट्रायल शुरू : पुलिस ने मामले में 43 गवाहों के बयान दर्ज किए और अदालत में 63 दिन बाद 200 से अधिक पन्नों का चालान पेश किया। करीब चार माह में मामले की सुनवाई पूरी हुई। पुलिस जांच के दौरान जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज, डीएनए जांच और खून के नमूनों के मिलान सहित वैज्ञानिक साक्ष्यों ने अभियोजन पक्ष के मामले को मजबूती दी।
2 और 3 नवंबर : मामले में अंतिम बहस की प्रक्रिया पूरी हुई
6 नवंबर : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) सरकाघाट की अदालत ने विकास पटियाल को सिया की हत्या का दोषी करार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें