फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरी पंचायत में प्रधान पद के लिए सात प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर(मंडी)। विकास खंड धर्मपुर की 54 पंचायतों में प्रधान के लिए चुनाव हो रहे हैं। हमेशा से चर्चा में रही सरी पंचायत में इस बार अलग ही संयोग बना है। जहां इस चुनाव की तारीख सात अप्रैल है। वहीं इस पंचायत के सात ही वार्ड हैं और हर वार्ड से एक एक प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
विज्ञापन

वहीं 1990 से जब से यह पंचायत अस्तित्व में आई है, तब से अब तक यह सातवां ही चुनाव है और सातवां प्रधान बनने जा रहा है। अब देखने वाली बात यह है कि इस पंचायत के सातों प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर मानी जा रही है, क्योंकि जहां समाजसेवा की दृष्टि से देखा जाए तो चार प्रत्याशी सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। जिनका अपने अपने क्षेत्र में अपना अनुभव रहा है। वहीं दो पूर्व में रहे पंचायत प्रधान हैं, जिसमें एक महिला प्रत्याशी ने भी सामान्य सीट से कदमताल की है। एक पार्टी विशेष के युवा प्रत्याशी भी हैं जो अपनी युवा शक्ति का परिचय देने के लिए इस चुनावी दंगल में कूदे हैं। अब देखना यह है कि इस सात के आंकड़े में सबको पछाड़ने में कौन कामयाब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें